Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने गिनायीं भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल की उपलब्धियां

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता ने भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल की उपलब्धियां गिनायी। साथ ही बताया कि केन्द्र सरकार के नेतृत्व में चल रही कई सरकारी योजनाएं जो देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी गई हैं जिससे गरीब जनता को काफी लाभ मिला है। नौ साल बेमिसाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की योजना योजना में शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण योजना और विशेष उपलब्धियों के रूप में जल जीवन मिशन जिसमें हर गांव-हर घर को शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके तहत देशव्यापी अभियान चलाया गया है। 2024 के पहले पहले वह मोदी जी के इस ड्रीम योजना को अमल में लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार विश्वव्यापी महामारी से निपटने के लिए मुफ्त टीकाकरण एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई हैं। कोरोना काल में देश की एक बड़ी आबादी को मुफ्त राशन योजना का लाभ दिलाया। देश के सीमा की सुरक्षा मोदी सरकार में अत्यधिक मजबूत हुई। आज चीन और पाकिस्तान जैसे देश भारत की तरफ आँख उठाकर देखने के पहले कई बार सोचते हैं। आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से अपना पक्ष ही नहीं रखता, बल्कि कई मामले में अगुवाई भी कर रहा है।
सर्जिकल स्ट्राइक और धारा 370 पर चर्चा करते हुये श्री गुप्ता ने कहा कि जिस धारा 370 के विषय में तत्कालीन केन्द्र की सरकारें सोचती रह गयीं, उसे मोदी जी ने कर दिखाया। आज जम्मू कश्मीर में देश और कानून का शासन चल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इन्हीं सब उपलब्धियो के बल पर भाजपा कार्यकर्ता हर घरों में जाकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगे जिससे जनता पुनः देश की कमान प्रधानमन्त्री को सौंपेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा शुक्ला, विजेन्द्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता बाबा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular