Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नगर पालिका जौनपुर ने क्रय किये 5 वाहन, चेयरमैन ने दिखायी झण्डी

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर को शासन द्वारा 15वां वित्त/स्वच्छ भारत मिशन आयोग निधि के अन्तर्गत उपलब्ध करायी गयी धनराशि से नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु क्रय किये गये 2 टाटा ट्रक डम्फर व 3 रिफ्यूज कमपैक्ट वाहनों को नगर की दैनिक सफाई कार्यों हेतु जनहित में पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जनता द्वारा अच्छी उपलब्धि बताते हुए पालिकाध्यक्ष की प्रशंसा की गयी।

पालिका के उपनगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी पवन कुमार व सफाई निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव सहित अन्य उपस्थित कर्मचारियों एवं लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पालिका के कार्यालय अधीक्षक अनिल यादव, स्टोर लिपिक मनोज यादव सहित अन्य कर्मचारीगण, सम्भ्रान्त नागरिक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular