Monday, April 29, 2024
No menu items!

पालिकाध्यक्ष ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। छठ पूजा त्योहार को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने नगर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झलियहवा तालाब पर पहुंचकर छठ पूजा की तैयारी का जायजा लिया। किसी भी ढंग से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश पालिका के कर्मचारियों को दिया। साथ ही कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का पर्व है। इस पर्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भाग लेते हैं।

ऐसी स्थिति में छठ पूजा घाट पर किसी भी प्रकार की तैयारी में कोई कमी ना रह जाय। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा घाट पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जायं जिससे भर्ती महिलाओं एवं श्रद्धालु भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को सहित कई सभासद एवं छठ पूजा आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular