Monday, April 29, 2024
No menu items!

नगर पंचायत गौराबादशाहपुर ने सफाईकर्मियों को बांटा सेफ्टी किट

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्थानीय नगर पंचायत में प्रशासक सुश्री नेहा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर खुशबु यादव की उपस्थिति में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट का वितरण किया गया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर द्वारा समस्त कर्मचारियों को गीला-सूखा कूड़ा अलग—अलग किये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा भी कर्मचारियों को सफाई हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद प्रशासक ने गौशाला, निर्माणाधीन नगर पंचायत ऑफिस, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पिंक शौचालय, सामुदायिक शौचालय एवं ऍम0आर0एफ0 सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक हरेन्द्र बिन्द, नाहर यादव, रविन्द्र यादव, अमित यादव, विपिन सोनकर सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular