Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ समारोह सम्पन्न

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष विनोद जायसवाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने शपथ दिलाई तो चेयरमैन ने सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास को कायम रखा जाएगा। कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार शास्त्रियों ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ आरके पटेल, विशिष्ठ अतिथि डा. लीना तिवारी, माता बदल तिवारी राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस), थानाध्यक्ष रामपुर चंदन राय, ईओ संजय कुमार, पप्पू प्रधान, अनुराग जायसवाल समाजसेवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular