Monday, April 29, 2024
No menu items!

नरेन्द्र मोदी ने भारत की ख्याति को बढ़ाया: बीपी सरोज

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की की ख्याति को विश्व पटल पर बढ़ाया।उनकी पहचान आज विश्व नेता की बन चुकी है। यह बातें सिरकोनी ब्लॉक के परिसर में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम में बोलते हुए मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री द्वारा किये गए किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आम आदमी के उपचार के लिए बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड, हाइवे, पीने का पानी, बिजली आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं को गिनाया।
इसके अलावा श्री सरोज ने विश्व पटल पर देश के गौरवान्वित करने वाली उपस्थिति को भी बताया। कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविन्द सिंह ने भी सम्बोधित किया। इसके पहले सांसद का डीसी एनआरएलएम ओपी यादव, बीडीओ अस्मिता सेन, उमेश द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष/ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल, महामंत्री शशिकांत पाठक, प्रदीप सिंह आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में हौज टोल प्लाज़ा से श्री सरोज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई जो ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची। कलश यात्रा में रत्नेश सिंह, धर्मराज सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल मिश्र, हर्षित सिंह, चंदन चौहान, आशीष त्रिपाठी, सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्री सरोज ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गए सामानों को देखकर सराहा।उसके बाद हौज के 16 शहीद परिवार के चार सदस्यों तथा शहीद जिलाजीत यादव की मां को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को जारी पैसे की प्रतिलिपि सौपा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अच्छी व्यवस्था के लिए बीडीओ अस्मिता सेन की प्रशंसा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular