Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय महासचिव ने जोनल, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की ली बैठक

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मंल्हनी विधानसभा के जोनल, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक लालजी वर्मा रहे जिन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान उनके कार्यकर्ताओं से हैं। देश में जीतने भी राजनीति पार्टियां हैं। अगर सबसे मजबूत किसी पार्टी के कार्यकर्ता है तो वह समाजवादी पार्टी के आज एक मजबूत संगठन तैयार करने का लक्ष्य समाजवादी पार्टी ने बनाया है।

मुझे जौनपुर का प्रभार सौंपा गया है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा में हर बूथ पर मजबूत संगठन तैयार देखने को मिला है। जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा ही संगठन पूरे प्रदेश में बनाना चाहते हैं, क्योंकि ऐसे ही बूथ तक एक मजबूत संगठन तैयार करके 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि जो हमारा बूथ का कार्यकर्ता है, वह सबसे बड़ा नेता है जो अपना बूथ जीता कर विधायक व सांसद बनाता है और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सर्वोपरि है। वहीं मल्हनी विधायक लकी यादव ने सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ संगठन प्रभारी लालजी वर्मा का स्वागत किया और आये सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया। सदर विधानसभा के सभी सेक्टर, बूथ प्रभारियों की बैठक हिन्दी भवन में संम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल एवं संचालन रामधारी पाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, शैलेन्द्र यादव, लाल बहादुर यादव, राज नरायन बिन्द, श्रीराम यादव, राज बहादुर यादव, अरशद खान, हिसामुद्दीन शाह, डा. जितेन्द्र यादव, राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, हाजी सुल्तान, अखण्ड यादव, अनिल दूबे, दीपचंद राम, इरशाद मंसूरी, निजामुद्दीन अंसारी, सोचन राम विश्कर्मा, केशजीत यादव, मेवा लाल गौतम, संतोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular