Monday, April 29, 2024
No menu items!

भोजन में मोटे अनाज का महत्व विषय पर एनसीसी कैडेटों ने किया जागरूकता कार्यक्रम

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुटीर पीजी कॉलेज चकके में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाए जाने के उपलक्ष्य में कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी 98 यूपी बटालियन के निर्देशानुसार “भोजन में मोटे अनाज का महत्व” विषय पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा एक लघु नाटिका एवं जनजागरूकता सन्देश कार्यक्रम का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिये कैडेटों ने दैनिक भोजन में मिलेट्स से संबंधित उपयोगिता पर अनेक लघु नाटिका द्वारा प्रकाश डाला एवं लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया।
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अमरेश कुमार, डॉ देवेश कुमार, डॉ अनुज शुक्ल, डॉ दुर्गा प्रसाद तिवारी, डॉ रविकाश मौर्य, डॉ विद्या निवास मिश्र के साथ अन्य शिक्षकगण तथा क्षेत्रीय जनमानस समूह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कैडेटों के देश भक्ति नृत्य ने जनमानस को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट ऋचा शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular