Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्वांचल गौरव से सम्मानित हुआ नेकी घर

यह सम्मान हर गरीब बेसहारों को मिला: सर्वेश
विपिन सैनी
जौनपुर। गरीब, अनाथ, बेसहारों की मददगार नेकी घर की टीम को द्वारिका माई चैरिटी संस्था द्वारा पूर्वांचल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम जनपद के परियावा क्षेत्र में आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा, समाजसेवा, रक्षा, खेल इत्यादि क्षेत्रों में अपनी मेहनत के दम पर स्थान बनाने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। द्वारिका माई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने बताया कि हम ऐसे प्रतिभावान लोगों का सदैव सम्मान करते रहेंगे।

ताकि ऐसे प्रतिभावान लोग अपने-अपने क्षेत्रों में एक मुकाम हासिल करें और पूर्वांचल का नाम पूरे विश्व में रोशन करें। नेकी घर मुहिम के संस्थापक सर्वेश मौर्या ने कहा कि पूर्वांचल गौरव सम्मान के लिए हमारी टीम को चुना गया। इसके लिए द्वारिका माई चैरिटी संस्था के हम शुक्रगुजार हैं। यह केवल नेकी घर का सम्मान नहीं बल्कि लाखों लाख गरीब अनाथ बेसहारा लोगों का सम्मान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular