Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चौकियां धाम में 24 घण्टे के अन्दर लगे नये ट्रांसफॉर्मर

बिजली आपूर्ति हुई बहाल, लोग हुये खुश
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में बीते सोमवार की रात्रि 9 बजे अचानक धू—धू कर 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर जलने लगा। ठीक उसी के उपर लगे नगर निगम का 63 केवी के ट्रांसफार्मर भी जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र में अफरा—तफरी की स्थिति मच गई। इस घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने फायर बिग्रेड को दी।

मौके पर दो वाहनों से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर जलने व भीषड़ गर्मी तापमान बिजली खराब होने से लोग बेहाल रहे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की मदद से 24 घंटे के अंदर ही बिजली विभाग द्वारा दो नए ट्रांसफॉर्मर भेजे जाने के बाद पुनः जोड़कर बिजली आपूर्ति कर दिया गया। मंगलवार की रात्रि बिजली आपूर्ति की गई जिससे क्षेत्रीय लोगो राहत की सास ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular