Monday, April 29, 2024
No menu items!

अब जौनपुर में भी सिखायी जायेगी फिलिपीन्स मार्शल आर्ट अर्निंस

जौनपुर। फिलिपीन्स मार्शल आर्ट अर्निंस अब जौनपुर में भी सिखायी जायेगी। मार्शल आर्ट खिलाड़ी सेल्फ डिफेंस कोच नजमे आलम को उत्तर प्रदेश अर्निंस एसोसिएशन के जनरल सेक्टरी नसीरूद्दीन सिद्दीकी ने जौनपुर का आमंत्रण दिया। पत्र मिलने पर फिलिपीन्स मार्शल आर्ट के विस्तार के लिये नगर के नईगंज स्थित प्रेजिडेंट अख्तर अली के आवास पर बैठक हुई।

बैठक में मास्टर नजमे आलम ने बताया कि फिलिपीन्स मार्शल आर्ट एक बेहतरीन खेल आत्मरक्षा की कला के साथ हमारे जिस्म को ऊर्जावान बनाता है। हमारे अन्दर आत्मविश्वास पैदा करता है। हमें खेलकूद मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस जरूर सीखना चाहिये। अब जुडू कराटे, अर्निंस कूंग फू, वुशू आर्म बॉक्सिंग से जुड़कर लड़के—लड़कियां अपना कैरियर भी बना सकते हैं। बैठक में नजमे आलम, अख्तर अली, बीआर यादव, अख्तर अली, मनीष कुमार, कारी असगर रज़ा, मनोज कुमार, शानू, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular