Monday, April 29, 2024
No menu items!

जितना टैक्स हमारे देश में वसूला जाता है, पूरे विश्व में कहीं नहीं: इन्द्रभान

नगर उद्योग व्यापार मण्डल केराकत का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के काली माता मन्दिर परिसर में रविवार को उद्योग व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्दन सेठ व संगठन के पदाधिकारियों को प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ने पद की गरिमा और गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही व्यापारियों की रहनुमाई का जिम्मा सौप दिया।
अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जितना टैक्स हमारे देश में वसूला जाता है, उतना पूरे विश्व में कहीं नहीं लिया जाता है। आज व्यापारी जीने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ऑनलाइन व्यापार ने पूरी तरह से व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है।
विशिष्ट अतिथि सपा विधायक मछलीशहर रागिनी सोनकर के कहा कि विश्व को आर्थिक रूप से सबल बनाने का काम एक व्यापारी करता है। देश एक बड़ा वृक्ष है तो व्यापारी उस वृक्ष की मजबूत शाखाये है।
इस अवसर पर आरिफ हबीब, अब्दुल हक अंसारी, नीरज पहलवान, अरुण कमलापुरी, ताहिर खान, डॉ शबनम नाज, निजामुद्दीन, सूबेदार सोनकर, राजेश पाण्डेय, मकालू सोनकर, राजेश कसौधन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मकसूद अहमद व संचालन डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्त व अवकाशप्राप्त प्रवक्ता विरेन्द्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular