Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एन्लिवन ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

समाजसेवी अमित निगम रहे मुख्य अतिथि
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर में स्थित घनश्याम दास बगीचा के प्रांगण में एन्लिवन ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमित निगम ने पदानियुक्त हुए अध्यक्ष शुभम गुप्ता, महासचिव शशिकांत मौर्या, कोषाध्यक्ष कन्हैया केसरवानी शपथ ग्रहण करवाया। इसके उपरांत अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सदस्य- अभिषेक गुप्ता, नवीन मौर्य, आलोक गुप्ता, चंदन गुप्ता, नीतीश गुप्ता, हिमांशी साहू, तेजू त्यागी, अर्जुन को शपथ ग्रहण करवाया। विशिष्ट अतिथि प्रीति गुप्ता, मीरा अग्रहरी और विक्रम सिंह ने अपनी मौजूदगी देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इसी क्रम में शुभ मंगलम डांस क्लासेस के बच्चों ने अपने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। आये हुए अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular