Monday, April 29, 2024
No menu items!

ओलन्दगंज—सिविल लाइन मार्ग की स्थिति दयनीय, राहगीर व क्षेत्रवासी परेशान

दिन में खुदाई कार्य करने से आवागमन बाधित, नगर की यातायात व्यवस्था चरमराई
अजय पाण्डेय
जौनपुर। शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन के चल रहे कार्य से जनता आवागमन में बाधा होने से जनता में आक्रोश है। सिविल लाइन से ओलंदगंज मार्ग पर चलना दूभर हो जाने के कारण जनमानस त्रस्त है। आवागमन व्यवस्था चरमरा चुकी है। कचहरी से ओलंदगंज रोड पर चल रहे सीवर लाइन का कार्य जो रात्रि में करके सुबह तक आने जाने लायक मार्ग बना दिया जाता था, वहीं कई दिनों से दिन में कार्य प्रारंभ करने से कचहरी मार्ग पर यातायात की व्यवस्था जाम सी हो चुकी है। इसके कारण कचहरी से ओलंदगंज तक आने जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन, जेसीज चौराहा हो करके जा रहे हैं जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।
देखा गया कि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला अपने सहयोगियों के साथ लगातार 5 घंटे जाम को हटाने में लगे रहे परंतु आवागमन सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। बताते चलें कि सीवर लाइन का काम कर रहे ठेकेदार आदि द्वारा जो कार्य हो रहा है, वह मानक के अनुरूप न होने के कारण कई जगह सड़कें दब गई हैं। दलदल हो गया है जिसके कारण आएदिन दो व चार पहिया वाहन इस दलदल में फंस जा रहे हैं। वह जाम को और ही विकट समस्या का रूप दे रहे हैं।
इसके निजात हेतु जिला प्रशासन क्या करता है यह देखने योग्य है? सीवर लाइन या गैस पाइप लाइन आदि मौजूदा चल रहे काम को किस प्रकार से किया जा रहा है कि जनता परेशान है और जिम्मेदार मौन हैं जबकि जिस भी जगह इस प्रकार का काम किया जा रहा है, उसे देखने से पता चलता है कि कार्य कराने वाले या अनुभवी नहीं है या उनका उद्देश्य ही जनता को परेशान करना है, अन्यथा समय सारिणी बनाकर कार्य किया जाता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular