Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। यहां तैनात स्टेशन मास्टर भारती ने जीआरपी शाहगंज को सूचना देते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल भेजा। संयोग रहा कि जीआरपी शाहगंज के पहुंचने से पहले घायल वृद्ध अस्पताल जा चुका था। घायल वृद्ध का नाम सभाराज यादव 60 निवासी शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन बताया जा रहा है। इस संबंध में स्टेशन मास्टर भारती का कहना है कि एक वृद्ध घायल अवस्था में प्लेटफॉर्म पर मिला था। जीआरपी को सूचना दी गई थी। दुर्घटना किस ट्रेन से हुई यह सप्ष्ट नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular