Sunday, April 28, 2024
No menu items!

वृद्ध लापता, परिजन परेशान

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुइथा खुर्द गांव निवासी बुझारत पासवान (65) दो दिन पहले गायब हो गये। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं कुछ पता चला। वृद्ध के भतीजे सिकंदर ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद सो गये। रात को परिवार के लोगों की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थे। आस-पास व रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular