Monday, April 29, 2024
No menu items!

सर्प काटने से वृद्ध महिला की हुई मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव का मामला

बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जर्रो गांव निवासी कज्जी देवी 65 वर्षीय महिला की सर्प काटने से हालत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जर्रो गांव निवासी दूखन्ती गौतम की पत्नी कज्जी देवी 65 वर्ष अपने कच्चे घर में किसी काम से गई थी जहां पर सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताया।

परिजन झाड़ फूंक के लिए कई स्थान पर दिन भर दौड़ते रहे। रविवार देर रात उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये महिला का अंतिम संस्कार कर दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular