Sunday, April 28, 2024
No menu items!

धूमधाम से मनाया गया ओणम का त्योहार

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रणवम् स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स में बच्चों ने धूमधाम व खुशहाली के साथ ओणम त्योहार मनाया जहां विद्यालय के प्रबंधक व मुंगराबादशाहपुर विस से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. प्रमोद के. सिंह ने दीप प्रज्वलन करके भगवान विष्णु व राजा बली के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कहा “जब भगवान विष्णु ने वामन का रूप धारण कर राजा बली से उनका सर्वस्व दान में ले लिया तब उनकी दानशीलता से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पाताल लोक का राजा बना दिया।

राजा बलि अपने प्रजा से बहुत ही प्यार करते थे, इसलिए प्रत्येक वर्ष अपनी प्रजा की सुख—समृद्धि के लिए वह इन दिनों धरती पर आते हैं और प्रजा की खुशहाली देखकर बहुत प्रसन्न होते हैं, इसलिए हम सभी अपने घरों को खूब सजाते हैं तथा फूलों से रंगोली बनाकर उनका स्वागत करते हैं।” उन्होंने बताया कि ओणम का त्योहार चिंगम महीने में मनाया जाता है। चिंगम को मलयालम के लोग साल का पहला महीना मानते हैं। वहीं हिन्दू कलेण्डर के अनुसार देखें तो चिंगम महीना अगस्त या सितम्बर का होता है। यह त्योहार 10 दिनों का होता है।

ओणम के हर दिन का एक खास महत्व हैं। इस त्योहार में लोग अपने घरों को 10 दिनों तक फूलों से सजाकर रखते हैं और विधि—विधान से विष्णु जी और महाबली की पूजा करते हैं। ओणम का यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन वंदना जायसवाल की देख—रेख में हुआ। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर दूबे ने किया। इस अवसर पर कुलदीप पांडेय, सुनीता सोनी, दिव्या तिवारी, पंकजमणि तिवारी, अस्मिता तिवारी, पंकज सिंह, नीता तिवारी, नीलम सोनी, निशा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular