Monday, April 29, 2024
No menu items!

दो बाइकों की भिड़ंत में एक घायल

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हुरुहुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से घायल वृद्ध को सीएससी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बुद्धिराम नागर पुत्र स्व. रामफल नागर 58 वर्ष निवासी ग्राम बेलाव से बाइक चलाकर केराकत बाजार आ रहे थे कि जैसे ही हुरूहुरी गाँव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी केराकत से जौनपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रही बाइक से सीधे भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बुद्धिराम नागर गंभीर रूप से हो गए।

भिड़ंत की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। टक्कर मारने वाले युवक को लोगों ने घेरकर रोककर घायल बुजुर्ग के उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र भेजा। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाइक सहित केराकत कोतवाली ले गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular