Monday, April 29, 2024
No menu items!

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी श्याम नारायण सिंह 60 वर्ष अपने साथ अपने ही गांव के दिलीप कुमार सिंह 35 वर्ष को अपनी मोटरसाइकिल से लेकर घर जा रहे थे।

जब वह गोरारी के पास से गुजर रहे थे उसी समय सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान श्याम नारायण सिंह की मौत हो गई। उनके साथ रहे दिलीप कुमार सिंह का इलाज अभी चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो और उसके चालक को पकड़ लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular