Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने बोला हमला

पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव में एक पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संतोष कुमार व सुभाष में जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को सुबह इसी भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया।
तभी सुभाष के पक्ष के लोग लाठी डंडे से संतोष के पक्ष पर हमला कर दिया जिसमें सीता 36, रंजीत 24 घायल हो गए। सीता का सिर फट गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुच गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि उक्त प्रकरण में मिली तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular