Monday, April 29, 2024
No menu items!

केराकत तहसील समाधान दिवस में मात्र 4 मामलों का हुआ निस्तारण

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में शनिवार को कुल 116 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से 4 का निस्तारण कर दिया गया। प्रार्थना पत्रों की सुनवाई अपर जिलाधिकारी राम अछैबर चौहान ने की। इस अवसर पर एसडीएम माज अख्तर, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, सीओ गौरव शर्मा, केराकत नगर के अधिशाषी अधिकारी संदीप कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

——इनसेट——
एडीएम ने नरहन धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
तहसील समाधान दिवस में फरियादियो की फरियाद सुनने के बाद एडीएम माज अख्तर ने नरहन गांव में स्थित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम भरा देखकर उन्होंने केन्द्र प्रभारी सोनल सिंह को गोदाम से निकासी कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सभी चीजें सही मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular