Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टीजनों एवं शुभचिन्तकों में छायी ख़ुशी

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। राजनीति की पाठशाला के संस्थापक डॉ0 अजय पाण्डेय द्वारा प्रणवम् स्कूल के संस्थापक डा0 प्रमोद के0 सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। डा0 सिंह को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल पीस यूनिवर्सिटी जर्मनी द्वारा मानद उपाधि, नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा भारत ज्योति अवार्ड, प्रोफेसर भाष्करी द्वारा शिक्षा रत्न एवार्ड, थाईलैंड के उपराष्ट्रपति द्वारा प्राइड आफ इण्डिया एवार्ड, अमेरिका के बाल्सब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका द्वारा मानद उपाधि सहित अन्य उपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं।
वह सुजानगंज में प्रणवम् स्कूल के संचालक हैं। इनके विद्यालय में भारत के 11वें राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सूबेदार योगेन्द्र सिंह यादव जैसे महान विभूतियों ने छात्रों और युवाओं को संबोधित किया है। इनके अतिरिक्त पद्मविभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलाधिपति जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी छात्रों को सम्बोधित किया है। डा0 सिंह कांग्रेस पार्टी से मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड चुके हैं। वे कांग्रेस पार्टी के पीसीसी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। राजनीति की पाठशाला का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जौनपुर में डा. सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular