Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में गुरुवार को बच्चों व अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने एक स्कूल चलो रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल तथा ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने झंडी दिखाया। प्रधानाध्यपिका सरिता महेंद्र सिंह ने बताया कि रैली के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। बच्चों के स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के समापन के बाद विद्यालय के टॉपर बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष रामकीर्ति सिंह, श्रीमती कुसुमलता, निर्मला सिंह, शेखर श्रीवास्तव, प्रेमकुमारी, वन्दना सिंह, पूनम प्रजापति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन पवन सिंह व गरिमा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular