Monday, April 29, 2024
No menu items!

राम-केवट संवाद की लीला देख लोग हुये भाव—विभोर

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के 5वें दिन भगवान विष्णु जी की आरती के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। कलाकारों ने रविवार की रात राम-केवट संवाद का मंचन किया। पहले दृश्य में दिखाया गया कि भगवान राम माता-पिता की आज्ञा के पालन के लिए मां सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं।

यहां अयोध्यावासी उनका मार्ग रोककर विनती करते हैं कि प्रभु आपके वन चले जाने से अयोध्या की खुशियां समाप्त हो जायेगी। भगवान राम सभी को समझाते हैं और मार्ग छोड़ने का अनुुरोध करते हैं। दूसरे दृश्य में राम-केवट संवाद का कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें दिखाया गया कि भगवान राम मंत्री सुमंत के साथ गंगा के तट पर पहुंचते हैं। वहां निषाद राज केवट से भगवान राम की मुलाकात होती है। केवट सभी का आदर सत्कार करता है। भगवान राम केवट से निवेदन करते हैं कि वह उन्हें अपनी नाव से नदी के उस पार कर दें।

केवट कहता है कि प्रभु नदी उस पार करने में उसे कोई समस्या नहीं है लेकिन वह यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि क्या आप वही राम हो, जिनके चरणों की धूल में ऐसा प्रताप है कि उसके स्पर्श मात्र से पत्थर की शिला नारी बन जाती है जिन्होंने जनकपुर के स्वयंवर में शिव धनुष को फूलों की भांति उठाकर तोड़ दिया क्या आप वही राम हैं? केवट कहता है कि प्रभु आपकी भगवंता जाने बगैर मैं आपको नदी के उस पार नहीं करूंगा। केवट की भक्ति को देख प्रभु राम मुस्कुरा देते हैं।

वहीं केवट की इस चिकनी चुपड़ी बात को सुन लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। यह दृश्य देख श्रद्धालु भाव—विभोर हो गये। इस मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, विकास गुप्ता, दीपक प्रजापति, आकाश साहू, सूरज साहू, अनुप श्रीवास्तव, सन्तोष भारती, शशिकान्त विश्वकर्मा, सतेंद्र चौहान, शुभम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular