Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर के वीआईपी कालोनी में गन्दगी का अम्बार

इसे पालिकाकर्मियों की लापरवाही कही जाय या लोगों की सोच?
जौनपुर। जहां एक ओर शासन के आदेश पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिष्ज्ञद द्वारा जगह—जगह अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाया जा रहा है, वहीं नगर के वीआईपी कालोनियों में से एक हुसेनाबाद कालोनी में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। कालोनी में आये दिन कूड़ा के ढेर लगने से नाली जाम हो जा रही है जिसके चलते नालियों का गन्दा पानी सड़कों पर बहने लगता है। ऐसे में आस—पास के सटे घर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान जैसे महत्वपूर्ण एवं पवित्र सोच के विपरीत इस दृश्य से कहा जा सकता है कि इसमें या नगर पालिका की लापरवाही है या लोगों की सोच जिससे यह माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद का ध्यान आकृष्ठ कराते हुये इस समस्या का समाधान करने की मांग किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular