Monday, April 29, 2024
No menu items!

देवतुल्य पेड़ों का पौधरोपण व संरक्षण करे: शिव कुमार

जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा कृषि भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम किया गया। शाखाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि जितने हरे-भरे पेड़ होंगे, उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। परिषद वर्षा ॠतु के आगमन केपश्चात वृहद रूप पौधरोपण कार्यक्रम करेगी। तत्पश्चात शाखाध्यक्ष ने विश्व पर्यावरण पर सभी को पौधरोपण की शपथ दिला।
मुख्य वक्ता संतोष मौर्य सहायक अभियन्ता ने कहा कि पौधरोपण से ज्यादा उसकी देखभाल जरूरी है। जगदीश प्रसाद श्रेणी 2 टेक्निकल अधिकारी ने कहा कि कोविड ने वृक्षारोपण का महत्व हर जनमानस को जागरूक किया। इस अवसर पर बी भारती, आशीष श्रीवास्तव, अवधेश गिरी, अजयनाथ, राम लखन आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल जायसवाल ने किया। अन्त में डा. आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular