Sunday, April 28, 2024
No menu items!

रासेयो प्रकोष्ठ ने किया पौधरोपण

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी. कॉलेज तालीमबाद सबरहद के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय परीसर में विभिन्न प्रजातियों जैस आम, नीम, गुलमोहर, चितवन आदि के पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ तबरेज़ आलम के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ आलम ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती है और इस चुनौती का सामना हम सबको मिलकर करने की आवश्यकता है। पर्यावरण संतुलन में वृक्ष एक महत्वपूर्ण कारक है। बढ़ते हुए शहरीकरण से वृक्ष तेज़ी कट रहे हैं। ऐसे में हमें लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाने तथा उसकी देख—रेख की जिम्मेदारी लेनी होगी, अन्यथा आने वाले समय में धरती पर जीवन बहुत कठिन हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular