Monday, April 29, 2024
No menu items!

पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छतरीपुर गांव में बीते 1 सितम्बर की रात हौसलाबुलंद पशु तस्करों ने घर के सामने से खूंटे में बंधी गाय को मैजिक में लादकर उठा ले गये। सुबह गृह स्वामी सोकर जगा और देखा कि गाय नदारत है। आसपास पता किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उक्त घटना छतरीपुर गॉव निवासी भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रभारी मथुरापुर विद्याभूषण सिंह के घर की है।

उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देते हुए यह बताया कि गाय के चोरी होने की खबर पुलिस को दिया। वहीं विश्वस्त सूत्रों के अनुसार काफी खोजबीन स्वयं से करने पर उन्हें पता चला कि उनकी गाय क्षेत्र के खेवसीपुर गांव स्थित भोरिक पुत्र लोरिक के सूअर बाड़ा मे बंधी हुई है। इस पर उन्होंने अपनी गाय को पुलिस प्रशासन की मदद से घर से बरामद किया। मौके पर मौजूद भोरिक पुत्र लोरिक ने पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर गाय चोरी की बात स्वीकार किया।

इसकी सूचना सुनकर दो अन्य डब्लू पुत्र लोरिक, डब्लू पुत्र सौदागर घर छोड़कर फरार हो गये। उक्त संबंध में विद्या भूषण सिंह ने बताया कि मौके पर स्थित गाय तथा मैजिक वाहन एवं प्लैटिना मोटरसाइकिल मौजूद थी जिससे पशु तस्कर गाय को चुराने का काम करते हैं। पुलिस ने दोनों वाहन व गाय को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। क्षेत्र में पशुओं की चोरी आए दिन लगातार हो रही है जिससे अन्य गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular