Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने एक ब्यक्ति को एक किलो दो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद व हेड कांस्टेबल अतीक अहमद एवं कांस्टेबल आशीष कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान मिली सूचना पर भेला-ईशापुर मोड़ के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के शाहमऊ कोटिला गांव निवासी राजेश मौर्य पुत्र छविराज के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular