Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ़्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, अतीक अहमद, कांस्टेबल दीपक गौड़ एवं श्रीकान्त गुप्ता ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के लौंदा निवासी अभियुक्त टुन्नू राम व किशोर पुत्रगण स्व. राम अजोर तथा अमांवा कला निवासी बब्लू पुत्र अखिलेश चन्द्र है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular