Monday, April 29, 2024
No menu items!

पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय तथा हेड कांस्टेबल शशांक शेखर गुप्ता ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी कमलेश तिवारी पुत्र शिवशंकर तथा सवायन निवासी चन्द्रभान पुत्र राम अवध है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular