Monday, April 29, 2024
No menu items!

थानाध्यक्ष ने त्रिमुहानी राजेपुर घाट का किया निरीक्षण

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वर घाट पर छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष जलालपुर राजेश यादव ने त्रिमुहानी राजेपुर घाट का निरीक्षण किया। बता दें कि राजेपुर घाट पर छठ पूजा को लेकर कई हजार लोगों का भीड़ होता है। निरीक्षण द्वारा थानाध्यक्ष ने अपने मातहतों को लाइट व्यवस्था, गोताखोरों तथा रोमियो टीम को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया, ताकि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना को रोका जा सके। निरीक्षण में सब इंस्पेक्टर घनश्याम पांडेय, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश सिंह कांस्टेबल, ओम सिंह हेड कांस्टेबल, नीरज यादव, दीपक मौर्य पूर्व प्रधान, राम केवल निषाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular