Sunday, April 28, 2024
No menu items!

प्रगति प्रेरणा महिला संकुल संघ का हुआ आयोजन

समूह की महिलाओं के बीच पहुंचीं राज्यसभा सांसद
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के नरी गांव में समूह के महिलाओं द्वारा सभा का आयोजन किया गया जहाँ कई गांव के समूह की महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आई थीं। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। अध्यक्षता साधना खरवार व संचालन प्रदीप कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो समूह की योजना चलाई जा रही है, इससे गांव की गरीब महिलाएं स्वावलंबी बनते हुए आगे की तरफ बढ़ रही हैं। इन्होंने नमकीन बनाने की मशीन जिसकी लागत लगभग 1 लाख रुपये है। इसको भी समूह की महिला साधना खरवार को सहयोग के रूप में देने के लिए कहा।
इस अवसर पर ब्लाक मिशन प्रबंधक ऋषिराज, एडीओ कृषि गुलाब चंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान चंचल सिंह, कुंदन सिंह, गढ़ा बाघराय प्रधान राजेन्द्र प्रसाद, समूह की महिला राधिका, सुनीता, किरण, नीलम, संगीता, प्रतिमा, रीतू, जड़ावती आदि महिलाएं रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular