Monday, April 29, 2024
No menu items!

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी

जौनपुर। शुक्रवार की मुस्लिम समाज में विशेष महत्ता है। आज जुमे की नमाज पढ़ने के लिए भारी तादाद में नमाजी शाही अटाला मस्जिद, जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) समेत अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुये जहां उन्होंने रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा की। नगर की प्रमुख शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अब्दुज ज़हिर सिद्दीकी ने नमाजे जुमा अदा कराई तथा मौलाना आफ़ाक़ ने रमजान की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत और बरकतों का महीना होता है। इसमें मुस्लिम लोग विशेष तरह की नमाज तरावीह अलग से अदा करते हैं। यह नमाज केवल रमजान माह में ही पढ़ाई जाती है। वहीं दूसरी ओर शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज़ अदा कराई और मुल्क मे अमन व चैन के साथ भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए विशेष रूप से दुआ मांगी। मदरसा हनफिया नवाब युसूफ रोड मदीना मस्जिद में इमाम मौलाना कयामुद्दीन ने नमाज अदा कराई नमाजियों को ख़िताब करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमजान इबादत के साथ-साथ गुनाहों से बचने का और तोबा करने का महीना भी है। खानकाह मस्जिद मे मौलाना हाफ़िज़ मेराज ने कहा कि रमजान में इबादत के साथ गरीबों,बेसहारा लोगों के अलावा विधवाओं के लिए मदद करने का भी महीना है। इसके अलावा रमजान के तीसरे जुमा की नमाज शाही क़िला मस्जिद, झंझरी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, लाल मस्जिद, मोहम्मद हसन मस्जिद, इलाही मस्जिद उर्दू बाजार, आया मस्जिद, आलम मस्जिद, गौशाला मस्जिद, ज़क़रिया मस्जिद, चहारसू मस्जिद, शाही पुल शेर मस्जिद, इंद्रा मार्केट मस्जिद, कचहरी मस्जिद, रेलवे स्टेशन मीरपुर मस्जिद, मियांपुर मस्जिद, ज़हांगीराबाद मस्जिद के अलावा आस—पास की मस्जिदों में भी अदा की गई और देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से तीसरे जुमा को देखते हुए सभी जुमा मस्जिदो के पास विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की गई तथा चूने का छिड़काव कराया गया। रमजान के महीने में प्रशासन द्वारा दी जा रही मुलभुत सुविधाओं से नमाजियों के लिए आसानियां हो रही हैं। फिलहाल सभी मस्जिदों में सुकून माहौल में नमाज़ अदा की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular