Monday, April 29, 2024
No menu items!

44वें प्रादेशिक निरंकारी सन्त समागम की तैयारियां पूर्ण, 24 से शुरू होगा

जौनपुर। संत निरंकारी मिशन के संरक्षक सद्गुरु माता सुदीक्षा की पावन उपस्थिति में 24 से 26 मार्च को होने वाले 44वें प्रादेशिक संत समागम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसे समागम का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे सेवादल के भाई-बहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। सेवा कार्य में श्रद्धालु भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचकर हाथ बंटा रहे हैं। जिले से लगभग 20 हजार भक्त संत समागम में जाएंगे। हजारों की संख्या में सेवादल के भाई-बहन व संगत के संत महात्मा समागम स्थल पर पहुंचकर सेवा में भरपूर योगदान दे रहे हैं। इस आशय की जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि समागम में आने वाले भक्तों की संभावित संख्या 5 लाख से भी अधिक होगी। भक्तों की सुविधाओं के लिये आवास, लंगर, कैंटीन, प्याऊ, शौचालय, स्नानघर, डिस्पेंसरी, खोया-पाया, प्रकाशन, सेवादल कार्यालय, फायर पोस्ट, ब्रह्म ज्ञान कक्ष, पार्किंग आदि व्यवस्था को बृहद रुप दिया गया है। समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, सामूहिक विवाह, सेवादल रैली, निरंकारी प्रदर्शनी, बहुभाषी कवि दरबार व सतगुरु माता जी के प्रवचन होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular