Monday, April 29, 2024
No menu items!

मछलीशहर में अध्यक्ष प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत चुनाव के लिये अध्यक्ष के दो दावेदार आलोक विश्वकर्मा ने शनिवार को 2 सेट व कंचन जायसवाल ने एक सेट परचा खरीदा। अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। सदस्य पद के लिये 12 पर्चे खरीदे गये। सभासद के 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये 10 पर्चे खरीदे गये जिसमें उमाशंकर चौरसिया 2 सेट, कपिल मुनि एक सेट, विमल पाण्डेय 2 सेट, रामबली 2 सेट, शिव गोविंद एक सेट, शैलेश साहू ने 2 सेट में परचा खरीदा। सदस्य पद के लिये 34 पर्चे बिके। 3 लोगों ने सभासद के लिये नामांकन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular