Monday, April 29, 2024
No menu items!

मिशन शक्ति जागरूकता को लेकर निकाली गयी रैली

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय मनेछा द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय से लेकर गांव में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। विद्यालय परिवार द्वारा गांव के लोगों को महिला सशक्तिकरण नारी सम्मान नारी सुरक्षा के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम स्वारथ, अध्यापक आनंद सिंह, अजय कुमार यादव, हेमेंद्र प्रताप सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, भास्कर यादव, रीता यादव, दिव्या मौर्य, लोकेश मौर्य, श्वेता जायसवाल एवं विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular