Monday, April 29, 2024
No menu items!

रामायण प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल सुजानगंज द्वारा रामायण प्रतियोगिता परीक्षा की गयी। परीक्षा में ज्ञानस्थली इंटरमीडिएट कालेज तथा सरस्वती इंटरमीडिएट कालेज के हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट में पढ़ने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन ज्ञानस्थली इंटर मीडिएट कालेज के परिसर में की गई। परीक्षा में रामायण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पुछे गये जिनका मुख्य उद्देश्य बच्चों में रामायण तथा रामायण के संस्कार तथा रामायण के बारे में बच्चों को कितनी जानकारी व दिलचस्पी है, इसका पता लगाना है तथा बच्चों में रामायण के प्रति उत्साह पैदा करना है।

परीक्षा का समय 1 घंटा निर्धारित था तथा परीक्षा में 50 प्रश्न पुछे गए जिसमें 40 बहुविकल्पी तथा 10 लघु तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न थे। परिक्षा से एक माह पूर्व ही विहिप द्वारा बच्चों में रामायण के विभिन्न संदर्भो को मिलाकर बनी रामायण पुस्तिका नामक पुस्तक का वितरण किया गया था। विद्यार्थियों से आग्रह किया गया था कि आप सब रामायण प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले जिसको बच्चों ने स्वीकार किया तथा अपना बायोडाटा विहिप परिक्षा टोली में अंकित कर परिक्षा में भाग लिया। उत्तर कापी विहिप के केन्द्रीय कार्यालय भेज दी गई जहां से उन कापियों का निरीक्षण कर प्राप्तांक उनके विद्यालयों पर भेज दी जाएगी। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular