Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुकुट पूजा के साथ प्रारम्भ हुई रामलीला

गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर की प्राचीन ऐतिहासिक रामलीला का शुभारम्भ रविवार को गोला बाजार स्थित राम लीला मैदान में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुकुट पूजा के साथ प्रारंभ हुई। मुकुट पूजा रामलीला समिति के अध्यक्ष दिलीप साहू द्वारा पुरोहितों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा।

मुकुट पूजा के साथ ही यहां होने वाली रामलीला का मंचन प्रारम्भ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाली रामलीला के दौरान लगातार भगवान राम की शोभायात्रा रथ निकाली जायेगी जो शिवाजी नगर से प्रारम्भ होकर विवेकानंद इंटर कॉलेज स्थित पक्का पोखरा तक जाती है। इसके बाद वहां से शाम 7 बजे से रथ गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचती है जहां रामलीला का मंचन किया जाता है।

65 वर्षों से भी अधिक समय से हो रहे इस रामलीला को देखने नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में आते हैं। इस अवसर पर शिव कुमार जायसवाल, लाल प्रताप सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष, चंदन केशरी, विक्की जायसवाल कावरियां संघ अध्यक्ष, अखिल सिंह, संतोष जायसवाल, महेश साहू, कमला साहू पूर्व चेयरमैन, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular