Monday, April 29, 2024
No menu items!

आग से रिहायशी मड़हा राख

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव में शुक्रवार की सुबह आग से रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। गांव वालों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के दलित बस्ती निवासी निवासी वंशुराम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका परिवार मड़हे में रहकर जीवन यापन करता है। मड़हे में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। देखते—देखते एक दूसरे से सटे दो और मड़हे आग की चपेट में आ गये जिससे उनकी एक गाय भी गम्भीर रूप से झुलस गई। मड़हे में रखा खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य सामान जल गया। परिवार अब सहायता को मजबूर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular