Sunday, April 28, 2024
No menu items!

नृत्य प्रतियोगिता में रूही बनी विजेता

  • गुनगुन को दूसरा व श्रेया को मिला तीसरा स्थान
  • नव शक्ति संस्था ईशापुर ने आयोजित किया कार्यक्रम

विनोद यादव
जौनपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर नव शक्ति संस्था संकट मोचन मंदिर ईशापुर द्वारा बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रूही मद्देशिया विजेता बनीं। दूसरे स्थान पर गुनगुन साहू जबकि तीसरे स्थान पर श्रेया रहीं। नवशक्ति संस्था के पण्डाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में रमेश शर्मा, विनोद यादव, विजय कुमार गुप्ता, प्रतीक शेखर यादव एवं रमेश मद्देशिया शामिल रहे। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल ने रूही मद्देशिया को प्रथम, गुनगुन साहू को द्वितीय एवं श्रेया साहू को तृतीय स्थान प्रदान किया।

नृत्य प्रतियोगिता में वैष्णवी साहू, रूद्रांश, तनु, माही, वैष्णवी सोनी, सिफाली, अनमोल, परी साहू, उन्नति को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेत्री शैल साहू, जितेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, प्रदीप साहू, राजेश सोनी, राजन शर्मा, रितेश साहू, बृजेश गुप्ता, मंगेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक साहू, आकाश साहू, आयुश गुप्ता, नितिन यादव, आशू गुप्ता, राज गुप्ता, विपिन यादव का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद साहू एवं आभार संस्थाध्यक्ष दिनेश यादव ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular