Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुर्की गांव में रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज ने रोजेदारों के साथ बैठकर किया रोजा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। रमजान के पवित्र माह में जहां मुस्लिम समाज की ओर से रोजे रखे जा रहे हैं। वहीं रोजे के बाद दावते इफ्तार प्रोग्राम का भी आयोजन किया जा रहा है।बुधवार की रात 20वें रोजे के समापन पर मुरकी गांव के ग्राम प्रधान मो सादिक ने दावते इफ्तार प्रोग्राम का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ काफी संख्या में मौजूद रही इस दौरान रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराने के साथ रोजा रखने और धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
ग्राम प्रधान मो. सादिक ने बताया कि मुस्लिम समाज में वैसे तो ईद, बारावफात, मोहर्रम जैसे कई आयोजन होते हैं लेकिन सबसे सादगी भरा महीना रमजान का होता है। इसमें पूरे महीने मुस्लिम सुबह से शाम तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए रोजा रखते हैं। इससे ईश्वर से जुड़ने और उसकी आराधना करने का एक अच्छा अवसर मिलता है। रोजेदारों को इस प्रकार इफ्तार पार्टी में भोजन कराने से भाईचारा तो बढ़ता ही है, प्रेम संबंध भी मधुर होते हैं। रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुफ्तिगंज पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह ने रोजेदारों के साथ बैठ कर रोजा इफ्तार कर माहे रमज़ान की बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह, गुड्डू सिंह, नौशाद, तंजीम, इकरार अहमद, मो शाहिद, मो शोएब, शब्बू, इम्तियाज, सआ आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular