Monday, April 29, 2024
No menu items!

रोटरी क्लब जौनपुर का 59वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि सहित पूरी कार्यकारिणी ने ली शपथ
जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष व नयी कार्यकारिणी हेतु शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हुआ जहां नवचयनित अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन केके श्रीवास्तव द्वारा समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राम सूरत मौर्य की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर नवीन सदस्यों का शपथ संस्थाध्यक्ष द्वारा कराया गया। संस्था से जुड़ने वाले सदस्य दुर्गेश सिंह, डा. ऋषभ जी, मनोज अग्रहरी, मिथिलेश गुप्ता, अंजू अग्रहरी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पदारोहण अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, मुख्य संरक्षक निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, निवर्तमान सचिव सुजीत अग्रहरि, केके मिश्र, प्रीति गुप्ता, अंजू अग्रहरि, संदीप पाण्डेय, रविकांत जायसवाल आदि ने दीप प्रज्वलन करके किया। इसके बाद निवर्तमान सचिव सुजीत अग्रहरि ने क्लब द्वारा वर्ष 2022-23 में किए गए सेवा कार्य के लेखा-जोखा पटल के समक्ष प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने वर्ष भर के अपने कार्यों के अनुभव को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में नवचयनित संस्थाध्यक्ष श्री अग्रहरि ने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय पटल पर आम जनमानस के जीवन को सुगम बनाने हेतु कार्यरत है। उसी अंतरराष्ट्रीय संस्था का हिस्सा होने के नाते रोटरी क्लब जौनपुर भी आम जनमानस की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र ने क्लब के 59 वर्ष के इतिहास के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
पदग्रहण अधिकारी करुणेश श्रीवास्तव का जीवन परिचय ऋचा गुप्ता ने दिया। पदाग्रहण अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर करुणेश श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कार्यों के बारे में सिलसिलेवार विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि रोटरी एकमात्र ऐसी संस्था है जिस पर मानव सेवा के कार्यों के लिए भरोसा किया जा सकता है। समारोह का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र एवं विशाल गुप्ता ने किया। सचिव विवेक सेठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, संजय जायसवाल, चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा, जैनुल आबदीन, पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह, डा. बृजेश कनौजिया, कोषाध्यक्ष राजीव साहू, डॉ अजय पांडेय, कपिल एल. गुप्ता, पत्रकार दिलीप शुक्ला, गीतांजलि अध्यक्ष ब्रहमेश शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, नारायण चौरसिया, अजय गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता पत्रकार, घनश्याम साहू, स्वतंत्र साहू, संजय गुप्ता एडवोकेट, मनीष गुप्ता, रविंद्रनाथ सिंह, अनिल मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular