Monday, April 29, 2024
No menu items!

आरएसएस ने आयोजित किया रक्षाबंधन उत्सव

अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा नगर के एक उपवन में रक्षाबंधन उत्सव आयोजित किया गया जहां रामाशीष जी क्षेत्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह ने कहा कि भारत उत्सवों का देश है, उनमें से रक्षाबंधन उत्सव हमारी एकता व अखंडता का उत्सव है। यह उत्सव प्राचीन काल से भारत में मनाया जा रहा है। यह उत्सव हिंदू समाज में एकात्मता, समानता एवं भाईचारे का प्रतीक है।

हमारा धर्म श्रेष्ठ व समावेशी है। यह जाति—पात व भेदभाव में विश्वास नहीं करता। रक्षाबंधन उत्सव हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य, सुरक्षा एवं सेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उत्सव हमे प्रकृति की सुरक्षा, समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने का समाज की सुरक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा का उत्सव है। मंचस्थ अधिकारियों का परिचय नगर कार्यवाह डा. राजीव त्रिपाठी ने कराया।
मंच पर जिला संघ चालक डा. सुबास जी, जिला सह संघचालक प्रमचंद्र जी, नगर संघ चालक घरमवीर जी आसीन रहे। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत प्रताप जी, जिला कार्यवाह रजनीश जी, सह जिला कार्यवाह रवींद्र जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी, अजय जिला प्रचार प्रमुख, आनन्द नगर प्रचार प्रमुख सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular