Monday, April 29, 2024
No menu items!

सन्त राम सुभीख प्रजापति की मनायी गयी 15वीं पुण्यतिथि

लोग शिक्षित हों तभी होगा समाज का विकास होगा: दिलीप
जौनपुर। नगर के मोहल्ला अजमेरी में चक्रदूत प्रजापति समाज ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति की 15वीं पुण्यतिथि मनाई। मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप प्रजापति ने स्व. प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज के लोग शिक्षित हों तभी होगा समाज का विकास होगा। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके चित्रवंशी ने कहा कि स्व. प्रजापति ने समाज को टूटने से बचाया है।
समाज को एक होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रजापति ने कहा कि सुभीख जी कहते थे कि जो लोग अन्य जाति का शीर्षक अपने नाम के आगे लगाते हैं, वे अपनी माता को गाली देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, सिविल इंजीनियर सिकंदर प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, बिन्दो प्रजापति, चंदन प्रजापति, सुमन प्रजापति, चेतना प्रजापति, दीपक प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक किरन प्रजापति ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular