Monday, April 29, 2024
No menu items!

संघ नगर इकाई ने मनाया विजयदशमी का उत्सव

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई द्वारा विजयदशमी का उत्सव नगरके टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में मना जहां क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संघ 97 वर्षाें से इस उत्सव को मना रहा है। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना डा. हेडगेवार जी ने किया था। इसी दिन धर्म की विजय हुई थी।

संघ के इस उत्सव में हम शस्त्र की पूजा करते है। संघ सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट, भाईचारा एवं पुरातन संस्कृति को बनाये रखने के लिये उत्सव का आयोजन करता है। भगवान श्रीराम ने सम्पूर्ण समाज को बिना भेदभाव के एकत्रित किया और समाज को समरस बनाया। संघ भी उन्हीं आदर्शाें पर चल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अरुण कुमार ने किया जिन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुये प्रभु श्रीराम के आदर्शाें को अनुसरण करने की जरूरत बतायी। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से सर संघचालक डा. मोहन भागवत द्वारा नागपुर के विजयदशमी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह, नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल, जिला प्रचारक रजत जी, जिला कार्यवाह रजनीश जी, रविन्द्र जी, नगर प्रचारक आलोक जी, नगर कार्यवाह राजीव जी, अमित निगम, संतोष उपाध्याय, नीरज सिंह, पंकज जायसवाल सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अन्त में अजय जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular