Sunday, April 28, 2024
No menu items!

संतोष बने कुहिया के सभापति एवं सावित्री संचालक

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। साधन सहकारी समिति कुहिया के चुनाव कराया गया जिसमें संतोष सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए। वहीं सावित्री यादव संचालक पद पर जीत दर्ज किया।
बता दें कि साधन सहकारी समिति कुहिया का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच हुआ जिसमें चुनाव में एक दर्जन प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। सभापति पद पर राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह खर्चू चुके भाई संतोष सिंह को निर्विरोध सभापति चुना गया जबकि उपसभापति मुरली विन्द निर्वाचित हुए। वहीं संचालक पदों पर चुनाव हुआ। एक दर्जन प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। काफी गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न होने के बाद संचालक पद पर जर्रो की निवासी सावित्री यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
इसके अलावा अफलेपुर के अजीत यादव, वानारासी प्रजापति जर्रो, राजकुमार खजूरा से, कुहिया के ओम प्रकाश तिवारी, अशोक यादव, बरगांव के सरोज सिंह ने संचालक पद पर चुनाव जीत दर्ज की। मौके पर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री के प्रतिनिधि भाजपा नेता अजय सिंह, बबलू यादव सारंग, रितेश सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अमित सिंह, समर बहादुर प्रधान, रवि सिंह, राम सहाय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular