Monday, April 29, 2024
No menu items!

सपाजनों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर की मनायी 298वीं जयंती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनी जहां उपस्थित लोगों ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ पाल ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वह मराठा मालवा साम्राज्य भारत की होल्कर रानी थीं। अहिल्याबाई के पति खंडेरा होल्कर 1754 में कुंभेर की लड़ाई में मारे गए थे। 12 साल बाद उनके ससुर मल्हार राव होल्कर की मृत्यु हो गई जिसके एक साल बाद उन्हें मालवा सम्राट की रानी के रूप में ताज पहनाया गया। उन्होंने आक्रमणकारियों और लुटेरे से अपने राज्य की रक्षा की।

उन्होंने व्यक्तित्व रूप से युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किया। अहिल्याबाई ने पूरे हिंदुस्तान में समाजवाद का संदेश देने का काम किया है। उन्होंने मंदिर ही नहीं, बल्कि अनाथ आश्रम, धर्मशाला, जल के लिए कुओं आदि का निर्माण किया। उन्होंने कभी किसी को मृत्युदंड नहीं दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कैदियों से शपथ लेकर उन्हें छोड़ने का काम भी किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, श्रवण जायसवाल, हीरा लाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्याम नरायन बिन्द, अनवारुल गुड्डू, इरशाद मंसूरी, सोचन राम विश्कर्मा,अनिल दूबे, गामा सोनकर, लाल मोहम्मद रायनी, दिनेश यादव फौजी, अखिलेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, जेपी यादव, आरिफ हबीब, धर्मेंद्र सोनकर, संदीप यादव, अजय प्रजापति, दिनेश गौतम, अजय श्रीवास्तव, शेखू खान, हफीज शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular