Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सरजू प्रसाद संस्थान का टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम जारी

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वावधान में टी.बी. मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करते हुए जागरूक किया गया। 15 मई से 6 जून तक 21 दिवसीय प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हम सबने टी.बी. मुक्त भारत के लिए प्रण लिया है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की घोषणा 2025 तक देश को टी.बी. मुक्त भारत बनाना है तो किसी को भी 15 दिन से ज्यादा खांसी आ रही है, सांस लेने में तकलीफ हो तो नि:शुल्क जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कराएं। मर्ज को छिपाने की जरूरत नहीं है। समय से इलाज कराने अच्छा डाइट लेने पर पूर्ण सुधार हो जाता है।

अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने पोषण किट वितरण का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि टी.बी. की पहचान लक्षणों से की जाती है। उन्होंने बताया कि पोषण के लिए नि:शुल्क दवा के साथ 500 भी दिए जाते हैं। सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था से जुड़े और पोषण योजना का लाभ उठाएं। जिला कार्यक्रम समन्वयक सलील यादव ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान 2025 तक हमारे लिए एक चैलेंज है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद प्रजापति एवं संचालन जिला सेवा विधिक प्राधिकरण से जुड़े डॉ दिलीप सिंह ने किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सत्यव्रत त्रिपाठी, मलेरिया अधिकारी बी.पी. सिंह, डॉ. दिनेश, एसटीएस नवीन सिंह, राजीव श्रीवास्तव, संजीव सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, सुनील निषाद, शेषनाग, महेश, श्यामनाथ, लालजी, मनशीला, प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज, अनिल सिंह, फूलचंद भारती, ठाकुर प्रसाद राय, अतुल सागर, कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular